छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
06-Jul-2022 04:09 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी आ रही है। लालू इलाज के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गये हैं। उनके साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी दिल्ली गई हैं। लालू को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। डॉक्टरों की टीम के साथ लालू दिल्ली रवाना हुए हैं। बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जाएगा।
पटना के पारस हॉस्पिटल में तेजप्रताप यादव समेत राजद के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने नेता की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता पारस हॉस्पिटल और पटना एयरपोर्ट पर कई घंटे पहले से ही मौजूद थे। राजद नेताओं और कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ देखी गयी।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी। जिसके बाद आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली ले जाया गया है।
दरअसल, ये पहली बार नहीं है, जब लालू की तबीयत खराब हुई है। पहले भी कई बार लालू की स्थिति गंभीर हो चुकी है। कई सालों से उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। एक बार फिर उनकी सेहत बिगड़ गई है।