बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Jul-2024 07:59 AM
By First Bihar
PATNA : राजद सुप्रीमों इन दिनों राजधानी दिल्ली में मौजूद हैं। जहां बीती रात यह खबर निकल कर सामने आई कि लालू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उसके बाद लालू समर्थकों ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, राजद नेता प्रिंस यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लालू यादव के दिल्ली एम्स में भर्ती होने को लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने इस पोस्ट में कहा- गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को खराब स्वास्थ्य के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बिहार के लोग लालू जी के स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।
वहीं, इस मामले में राजद के कुछ नेता का यह भी कहना है कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती हुए हैं। इस बारे में पूछे जाने पर एम्स की पीआरओ ने बताया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अचानक सीने में दिक्कत होने के कारण सोमवार शाम को एम्स अस्पताल में लाया गया था। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद मंगलवार अपराह्न करीब 2:30 बजे उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका स्वास्थ्य अब ठीक है।
आपको बताते चलें कि, केंद्र की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग खारिज किए जाने पर सोमवार को लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तगड़ा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए बिहार के लोगों के विश्वास से समझौता किया है। अब जब केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।