ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

गोपालगंज में AIMIM नेता की गोली मारकर हत्या, थावे रेलवे स्टेशन जाने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

12-Feb-2024 09:49 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। इस बार गोपालगंज में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। गोपालगंज में हथियारबंद अपराधियों ने AIMIM नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बेखौफ अपराधियों एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष और पूर्व मुखिया अब्दुल सलाम उर्फ असलम मुखिया को गोली मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गयी। घटना नगर थाना के तुरकहा की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि AIMIM नेता असलम मुखिया अपने घर से थावे जंक्शन जा रहे थे। लखनऊ जाने के लिए उन्हें ट्रेन पकड़ना था लेकिन थावे जंक्शन पहुंचने से पहले ही पहले घात लगाये बैठे अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गयी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


गोपालगंज एसपी ने बताया कि आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल इलाके में लगे  सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है।