Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
25-Dec-2023 04:42 PM
By First Bihar
SIWAN: सीवान में ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता आरिफ जमाल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीवान पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सीवान जेल से AIMIM नेता की हत्या की साजिश रची गई थी।
दरअसल, बीते 24 दिसंबर को बेखौफ बदमाशों ने हुसैनगंज थाना इलाके के कुतुब छपरामें बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने एआईएमआईएम नेता आरिफ जमाल को उनके ही रेस्टोरेंट पर गोली मार मौके से फरार हो गए। जिसके बाद गंभीर अवस्था में जमाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी।इस हत्याकांड को लेकर सीवान पुलिस पर सवाल उठने लगे थे।
जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और 24 घंटे के भीतर गोली चलाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, 6 गोली,1 किलो चरस, दो मोबाइल और 1660 रुपया कैश बरामद किया है। सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों कुख्यात अपराधी जिले के टॉप 10 बदमाशों में शामिल हैं, जो जेल में बंद एक अपराधी के इशारे पर सीवान के तीन जगहों पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार दोनों बदमाशों के खिलाफ दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते 22 तारीख को सीवान ग्लास हाउस और एमएम कॉलोनी में स्थित एक घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। कुख्याय रिशू पांडेय के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।