ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / ओवैसी के पांचों विधायकों ने नीतीश से की मुलाकात, LJP के बाद AIMIM...

ओवैसी के पांचों विधायकों ने नीतीश से की मुलाकात, LJP के बाद AIMIM को लग सकता है बड़ा झटका

28-Jan-2021 07:07 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. ओवैसी के पार्टी  के पांचों विधायकों ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. जिसके बाद बताया जा रहा है कि एलजेपी के बाद जेडीयू AIMIM के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल करा सकती है. मुलाकात के बारे में बताया जा रहा है कि एआईएमएम के चारों विधायकों के साथ खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिलने के लिए सीएम नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे हुए थे. जिसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं.

विजय चौधरी लेकर गए थे मुलाकात कराने

बताया जा रहा है कि पांचों विधायकों को मुलाकात कराने के लिए बिहार के संसदीय मंत्री और जेडीयू के सीनियर नेता विजय कुमार चौधरी सभी को लेकर सीएम आवास गए. इनलोगों के बीच किस बात को लेकर मुलाकात हुई वह बात खुलकर सामने नहीं आई है.


प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

 इस बीच AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने मुलाकात पर कहा कि नीतीश कुमार सीएम हैं और हमलोग विधायक हैं तो ऐसे में मुलाकात कर सकते हैं. इमान ने कहा कि सीमांचल की समस्या को लेकर हमलोगों ने मुलाकात की है. कई समस्याओं को हमलोगों ने सीएम के सामने उठाया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही जेडीयू ने बीएसपी के एक मात्र चैनपुर से विधायक जमा खां को अपनी पार्टी में शामिल कराया था. उसके बाद एलजेपी के एक मात्र विधायक जो मटिहानी से राजकुमार सिंह उन्होंने भी नीतीश कुमार से मुलाकात की है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि वह जल्द ही जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावे बिहार के एक मात्र निर्दलीय विधायक चकाई से सुमित सिंह को भी जेडीयू ने अपने पाले में पहले से ही कर रखा है. बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद जेडीयू खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है. ऐसे में यह मुलाकात भी उसकी कदम का एक हिस्सा माना जा रहा है.