ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / AIIMS में इलाज कराने आई लड़की के साथ हो गया गंदा काम, दो...

AIIMS में इलाज कराने आई लड़की के साथ हो गया गंदा काम, दो दिनों तक होटल के बंद कमरों में छह लोगों ने कर दिया ये सब

22-Mar-2023 09:42 AM

By First Bihar

PATNA : राजधानी पटना के सबसे बड़े हॉस्पिटल में शुमार एम्स से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक गांव से अपनी मां का इलाज कराने पहुंची एक नाबालिग से होटल में दो दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस वारदात को ऑटो चालक की मिलीभगत से आरोपियों ने अंजाम दिया। 


मिली जानकारी के अनुसार, लड़की अपनी मां को इलाज करवाने के लिए एम्स में एडमिट करवा वापस अकेले ही अपने गांव नौबतपुर ऑटो से लौट रही थी।  उसी दौरान ऑटो ड्राइवर ने उसे अकेले देख जानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच पर बगहा टोला के पास स्थित संतोष होटल के पास बहाना बनाकर उतार दिया। जिसके बाद वहां पहले से मौजूद चार युवक ने लड़की के साथ जबरदस्ती कर होटल लेकर चले गए और वहां उसके साथ दो दिनों तक छह लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 


पीड़िता के परिजनों ने उसकी तालाश करते रहे मगर उसका कहीं अता पता नहीं चला। आरोपियों ने दो दिन बाद नाबालिग को होटल से घर जाने के लिए छोड़ा, तब वह घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन, उसे लेकर जानीपुर थाना पहुंचे।


वहीं, इसके बाद पीड़िता ने इस मामले में नजदीकी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया । मेडिकल जांच के बाद किशोरी का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। घटना के बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष टोपो ने बताया कि नौबतपुर के एक गांव निवासी नाबालिग अपनी मां का इलाज कराने के लिए शनिवार को एम्स लेकर आई थी, जहां वो अपनी मां को एडमिट करवा वापस लौट रही थी तभी उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया गया।


इधर, इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस तत्काल नाबालिग को लेकर संतोष होटल पहुंची, जहां युवती ने होटल की पहचान करते हुए तीन युवकों की भी पहचान की। पुलिस ने धीरज नौबतपुर, रमेश और बुची बगहा टोला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, होटल मालिक फरार हो गया। पुलिस ने तीन युवक को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस आटो चालक की खोज कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में होटल संचालक, आटो चालक सभी की मिलीभगत है।