ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अगवा डीलर के बेटे की तलाश जारी, सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा...

अगवा डीलर के बेटे की तलाश जारी, सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में एके-47 का कारतूस बरामद

24-Oct-2021 08:03 PM

LAKHISARAI: लखीसराय पुलिस को रविवार को दोबारा सफलता हासिल हुई है। जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने एके-47 का 100 कारतूस बरामद किया है। इससे पहले आज सुबह में पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली प्रमोद कोड़ा को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। इस दौरान हार्डकोर नक्सली के पास से पुलिस ने एके-47 जब्त किया था। पुलिस अगवा डीलर के बेटे की तलाश कर रही थी तभी सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। फिलहाल इलाके में सर्च अभियान अब भी जारी है। 


गौरतलब है कि लखीसराय में आज सुबह मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को मार गिराया था। शनिवार की रात सूर्यगढ़ा प्रखंड के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव से नक्सलियों ने डीलर भागवत मेहता के 26 वर्षीय पुत्र दीपक का अपहरण कर लिया था। जिसके बाद डीलर के बेटे की तलाश में पुलिस जुटी थी। एसपी सुशील कुमार ने एक टीम बनायी और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। 


इसी बीच नक्सलियों की नजर पुलिस पर पड़ गयी जिसके बाद नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग में एक नक्सली को मौके पर ही मार डाला। जिसके बाद नक्सली डीलर के बेटे को लेकर जंगल की तरफ भाग निकले। पुलिस मुठभेड़ में जिसे नक्सली को मारा गया उसकी पहचान प्रमोद कोड़ा के रूप में हुई। प्रमोद कोड़ा लठिया गोरासी गांव का रहने वाला था। कई आपराधिक मामले उस पर दर्ज थे। 


वह पहले भी जेल जा चुका था। पुलिस ने उसके पास से एके-47 बरामद किया। और अब पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 100 कारतूस एके-47 का बरामद किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है। फिलहाल पुलिस डीलर के अगवा बेटे की तलाश में जुटी हुई है। बेटे की अब तक बरामदगी नहीं होने से डीलर भागवत मेहता और उनका परिवार काफी सदमें में हैं।