सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
20-Jun-2022 02:01 PM
PATNA: अग्निपथ योजना को लेकर एक तरफ युवा विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कई जगहों से हिंसा और आगजनी की खबरें आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर इसको लेकर विपक्षी पार्टी सरकार पर हमलावर है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. राजद की ओर से पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा गया है कि 6 दिन से देश जल रहा है ओर पीएम मोदी इधर-उधर रोड शो कर रहे हैं.
राष्ट्रीय जनता दल ने अग्निपथ योजना पर बिहार समेत देशभर में जारी प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है. राजद ने ट्विटर पर लिखा कि “6 दिन से देश जल रहा है। प्रधानमंत्री इधर उधर रोड शो कर टाइमपास कर रहे हैं पर युवाओं को संबोधित नहीं रहे और ना ही शांति की अपील। पहली बार राजनीतिक और नीतिगत निर्णयों में सैन्य अफसरों को आगे कर के बुलवाया जा रहा है कि सब सही है! सेना में राजनीति का हस्तक्षेप ठीक नहीं!”
बात दें कि अग्निपथ योजना के ऐलान के बाद से बिहार समेत कई राज्यों में युवाओं का विरोध जारी है. इस विरोध में युवाओं को राजनितिक दलोंका भी समर्थन मिल रहा है. राजद लगातार सरकार पर हमलावर है. रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस योजना से जुड़े 20 प्रश्नों को चिन्हित कर सरकार के सामने रखा था. उन्होंने कहा कि यह योजना शिक्षित युवाओं के लिए मनरेगा की तरह है. इससे भविष्य में युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.