सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Jun-2022 11:19 AM
MUZAFFARPUR: अग्निपथ योजना को लेकर एक ओर सेना की ओर से भर्ती प्रक्रिया की तैयारी हो रही है. वहीँ, दूसरी ओर राजनितिक दलों का आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस योजना से नाराज युवा उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता रामसूरत राय ने विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सभी युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसे भुनाने की आवश्यकता है. नौजवान अपनी राह से भटके नहीं। आप इसको समझिए और परखिए। भाजपा नेता नेता कहा कि इस योजना में संशोधन की जरूरत पड़ी तो संशोधन हुआ है और आगे भी होता रहेगा।
बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय ने युवाओं द्वारा की जाने वाली हिंसा के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि आंदोलन और हिंसा करना देशहित में नहीं है। विपक्षी पार्टी को न दिमाग है और न चश्मा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए जिम्मेदार बता रहे हैं. मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ. भाजपा नेता ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को कुछ पता ही नहीं चलता कि क्या बोल रहे हैं। वे तुच्छ राजनीति करते हैं। इस तरह की राजनीती को जनता और युवा समझते हैं, कुछ युवा हिंसा कर रहे हैं, बाकि सब अग्निपथ योजना को समझ चुके हैं.
भाजपा नेता रामसूरत राय ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले युवाओं के पीछे आतंकवादी का हाथ बताया है. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की शुरुआत में कुछ युवा थे, लेकिन अब इसमें आतंकवादी और गुंडे शामिल हो गये हैं. विपक्षी पार्टी अपनी रोटी सेकने के लिए राजनितिक गुंडे लगा दिए हैं. इन्होंने कुछ बच्चों को अब हायर कर लिया है और वही प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें देश या छात्रों के भविष्य से कोई मतलब नहीं है। रामसूरत राय ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे कुछ तुच्छ लोगों की बातों में आकर अपना करियर बर्बाद नहीं करें।