सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Jun-2022 10:14 AM
PATNA: अग्निपथ योजना को लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. इस योजना के खिलाफ आज महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च किया जा रहा है. इस मार्च में महागठबंधन के सभी विधायक और विधान परिषद शामिल हुए हैं. इसी बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है.
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले तक महागठबंधन का हिस्सा रही कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है. आलाकमान के बुलावे पर सभी विधायक दिल्ली जाने वाले हैं. ऐसे में जाहिर है कि अग्निपथ योजना को लेकर आज के राजभवन मार्च में कांग्रेस के विधायक शामिल नहीं हो पाएंगे.
बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बुधवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ राजभवन मार्च का आह्वान किया गया है. इसमें आरजेडी नेताओं के साथ-साथ भाकपा माले के विधायक भी शामिल हुए हैं. राजभवन मार्च के बारे में बताते हुए माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि अग्निपथ योजना के जरिये नरेंद्र मोदी की सरकार छात्रों को भविष्य को बर्बाद करना चाहती है, जिसके खिलाफ राजभवन मार्च निकला जा रहा है.