ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Agnipath Scheme Protest : राहुल और ईडी को भूल कांग्रेस भी सड़क पर...

Agnipath Scheme Protest : राहुल और ईडी को भूल कांग्रेस भी सड़क पर उतरी, पटना में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

17-Jun-2022 11:30 AM

PATNA : मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना के विरोध में देश भर में छात्रों के अंदर जो उबाल देखा जा रहा है, उसे देखते हुए अब कांग्रेस भी मैदान में उतर आई है। कांग्रेस कल तक राहुल गांधी और ईडी को लेकर प्रदर्शन कर रही थी लेकिन आज अग्निपथ स्कीम के विरोध में कांग्रेसी भी सड़क पर उतर आए हैं। पटना में यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया है। 



पटना में यूथ कांग्रेस के नेता आज सड़क पर उतरे और प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के युवा नेता गुंजन पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे हैं। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने देश में हो रहे विरोध को जायज ठहराते हुए कहा है कि मोदी सरकार वन रैंक वन पेंशन के नारे के साथ सरकार में आई थी और अब उसी वादे को भूलकर वह सेना बहाली की पुरानी प्रक्रिया को ही खत्म कर देना चाहती है।