ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

Agnipath Protest : बिहार बंद के दौरान रोहतास में छात्रों का भारी उपद्रव, पुलिस पर किया पथराव

18-Jun-2022 03:06 PM

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां उपद्रवी छात्रों ने आगजनी और तोड़फोड़ के बाद रोड़ेबाजी की घटना को अंजाम दिया है। अग्नीपथ योजना के खिलाफ बिहार बंद के दौरान सड़क पर उतरे उपद्रवियों ने बिक्रमगंज और नोखा में जमकर बवाल काटा है। इस दौरान पुलिस ने उपद्रव करने वाले 12 युवकों को हिरासत में लिया है। सभी 12 लड़कों को बिक्रमगंज तथा नोखा इलाके से पुलिस ने हिरासत में लिया है। रोड़ेबाजी के दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।


दरअसल, सेना बहाली की अग्निपथ स्कीम को लेकर देश के कई राज्यों में छात्र पिछले चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। बिहार में इसको लेकर छात्रों के आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया है। इस योजना को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को विभिन्न छात्र संगठनों ने बिहार बंद का आह्वान किया था। जिसका बिहार के सभी राजनीतिक दलों ने भी समर्थन किया है।


रोहतास में बिहार बंद के दौरान छात्रों को भारी उपद्रव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही उपद्रवी छात्र सड़कों पर उतरकर दुकानों को बंद करा रहे थे। इसी दौरान बिक्रमगंड और नोखा में छात्रों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। हंगामा, आगजनी और रोड़ेबाजी के मामले में पुलिस ने 12 युवको को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।