सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Jun-2022 11:33 AM
PATNA : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ विपक्षी विधायक धरने पर बैठ गए हैं। बिहार विधानसभा के विपक्षी विधायकों ने कल यानी मंगलवार को ही धरना पर बैठने का ऐलान किया था और आज उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होने पर इसका बहिष्कार करते हुए धरना शुरू कर दिया है। हालांकि अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए विपक्षी विधायकों ने बारिश में भीगना मंजूर नहीं किया और खराब मौसम की वजह से जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल की बजाय स्पीकर चेंबर के बाहर ही धरना शुरू कर दिया है।
अग्निपथ स्कीम पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने मानसून सत्र का बहिष्कार कर दिया है। विपक्ष का कोई भी सदस्य सदन के भीतर मौजूद नहीं है। विपक्ष के सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के चेंबर के बाहर धरना पर बैठ गए हैं। विधायकों को कर्पूरी प्रतिमा के पास धरना पर बैठना था लेकिन बारिश की वहज से विपक्षी दलों के सभी विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष के चेंबर के सामने धरना पर बैठ गए हैं।
बता दें कि बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र शुरू होने के दिन से ही विपक्षी दल लगातार केंद्र सरकार की अग्ननिपथ स्कीम को लेकर विरोध जता रहे हैं। तीन दिनों तक सत्र के दौरान हंगामा करने के बाद आज विपक्ष ने मानसून सत्र का बहिष्कार कर दिया है। विपक्षी सदस्य लगातार अग्निपथ स्कीम पर विधान सभा में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने यह साफ कर दिया था कि योजना भारत सरकार की है ऐसे में बिहार में उसपर चर्चा नहीं हो सकती है। विधानसभा अध्यक्ष के इस बयान के बाद विपक्ष ने मानसून सत्र के बहिष्कार करने की घोषणा कर दी थी।