Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
21-Feb-2023 01:55 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नीतीश औऱ तेजस्वी यादव के बीच सत्ता की शेयरिंग की डील को लेकर लगातार चर्चा होती रही है. आज राजद के एक विधायक ने उस डील को सार्वजनिक कर दिया. बस फगुआ यानि फाल्गुन महीना खत्म होने का इंतजार करिये, तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
विधायक विजय मंडल का दावा
दिनारा से राजद के विधायक हैं विजय कुमार मंडल. विजय मंडल ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा-लोग 2025 की बात कर रहे हैं. 2025 की बात छोड़ दीजिये. इस मार्च में ही तेजस्वी जी बिहार का नेतृत्व करेंगे. फगुआ के बाद तेजस्वी जी बिहार की कमान संभालेंगे और कहीं से हमको शक नहीं है कि नीतीश जी उन्हें प्रभार नहीं देंगे.
विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि ये तो पहले तय हो चुका है कि नीतीश जी देश की राजनीति करेंगे. हम चाहेंगे कि नीतीश जी देश का नेतृत्व करें, प्रधानमंत्री बनें और बिहार में तेजस्वी जी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम करती रहेगी. बिहार की जन-जन की आवाज तेजस्वी यादव हैं. गांव, किसान, मजदूर, गरीब सब चाहता है कि तेजस्वी जी बिहार का कमान संभालें. इसलिए नीतीश जी को तेजस्वी यादव को गद्दी सौंप कर देश की राजनीति करना चाहिये और हमलोग उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे.
अहम है राजद विधायक का दावा
राजद के विधायक विजय मंडल का दावा अहम है. दरअसल एक दिन पहले ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि ये तय नहीं है कि तेजस्वी यादव ही 2025 में मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे. 2025 का चुनाव जब आयेगा तब देखा जायेगा कि कौन सीएम पद का दावेदार होगा. ललन सिंह के बयान के बाद राजद के कई नेताओं-कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जतायी है. अब राजद विधायक ने उस डील को उजागर किया है जो नीतीश कुमार औऱ तेजस्वी यादव में हुई है.
बता दें कि सोमवार को ही जेडीयू के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने ये कह कर पार्टी छोड़ दी कि नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की गुप्त डील की है. कुशवाहा ने कहा कि हम तेजस्वी को मुख्यमंत्री बना कर बिहार में जंगलराज नहीं आने देंगे. कुशवाहा के बयान के बाद जेडीयू ने किसी डील की बात से इंकार किया था. लेकिन अब राजद के विधायक ने उसी डील को उजागर कर दिया है. देखना है जेडीयू क्या जवाब देती है.