ब्रेकिंग न्यूज़

Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह

अगले महीने बिहार यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी, जनता को बतायेंगे BJP का सच

अगले महीने बिहार यात्रा पर निकलेंगे मुकेश सहनी, जनता को बतायेंगे BJP का सच

29-Mar-2022 02:34 PM

PATNA : मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद से ही वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी बीजेपी पर हमलावर हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सहनी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनडीए नेताओं का धन्यवाद कि उन्होंने मुझे बिहार में 16 महीने काम करने का मौका दिया. मैंने इतने महीनों में बेहतर काम करने का प्रयास किया है. मुझे सहयोग देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद. 


मुकेश सहनी ने कहा कि एक अतिपिछड़ा वर्ग के बेटे के साथ कितना गलत काम लोगों ने किया है. मेरे साथ अन्याय हुआ है. उन्होंने कहा कि मेरे रहते कोई भी मछुआरा समाज के साथ नाइंसाफी नहीं कर सकता है. मेरे ऊपर आरोप लगाने को लेकर बीजेपी बहुत से एजेंट लेकर आएगी. जब तक मैं एनडीए के साथ था तब तक बड़ा आदमी था. अब मैं बुरा हो गया हूं. पहले मैं राम जी का केवट था अब उनकी नज़र में रावण हो गया हूं. 


मुकेश सहनी ने कहा कि मछुआरा समाज को लेकर जो आरोप बीजेपी के लोग हम पर लगाते हैं, वह गलत है. सत्ता में रहे या ना रहे मेरे जिंदा रहते मछुआरों का कोई हकमारी नहीं कर सकता है. अब मैं एनडीए का पार्ट नही हूं. अब मैं जानता के पास जाऊंगा और बताऊंगा कि बीजेपी ने मेरे साथ क्या किया है. अगले महीने से मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा. और लोगों से अपने लिए न्याय मांगूंगा. 


वीआईपी प्रमुख ने कहा कि 'सभी जाति धर्म के लोगों के लिए काम किया है. बिहार के भविष्य के लिए पशुपालन एवं मत्स्य क्षेत्र में कुछ निर्णायक कार्य को गति प्रदान किया है. संजय जायसवाल ने जो आरोप लगाया वो सरासर गलत है. उन्हें कोई बात बिना समझे नहीं बोलना चाहिए. बीजेपी अपने साथ रहने पर मुझे राम के समान मानते थे, आज रावण होने की बात कर रहे हैं.