ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / तेजस्वी से मिलने के बाद रघुवंश बोले-नीतीश से तालमेल पर अभी बोलूंगा तो...

तेजस्वी से मिलने के बाद रघुवंश बोले-नीतीश से तालमेल पर अभी बोलूंगा तो काम खराब हो जायेगा, देखें वीडियो

15-Sep-2019 07:15 AM

By 9

PATNA: आज दोपहर जदयू से तालमेल पर बयान देकर सियासी सनसनी फैलाने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह के सुर शाम होते होते पलट गये. शाम में रघुवंश बाबू तेजस्वी प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे. मिलकर बाहर निकले तो कहा कि अब नीतीश कुमार से तालमेल पर कुछ नहीं बोलूंगा. अंदर की बात बोलूंगा तो काम खराब हो जायेगा. https://youtu.be/zOg8PQdTogI रघुवंश को तेजस्वी ने बुलाया दरअसल दोपहर में रघुवंश प्रसाद सिंह ने बयान दिया था कि नीतीश कुमार की राजद से अंदर ही अंदर बातचीत हो रही है. जल्द ही नीतीश कुमार राजद के साथ आ सकते हैं. इस बयान के बाद तेजस्वी यादव का खंडन आया. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार से समझौते का कोई सवाल ही नहीं. नीतीश कुमार ने राजद को धोखा दिया है. धोखा देने वाले के साथ कभी समझौता नहीं होगा. इसके बाद तेजस्वी यादव ने रघुवंश प्रसाद सिंह को मिलने के लिए बुलाया. दोनों के बीच लंबी गुफ्तगूं हुई. तेजस्वी से मिलने के बाद सुर बदले तेजस्वी से मिलने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह  के सुर बदल गये. रघुवंश ने कहा कि ये सच है कि नीतीश कुमार ने राजद को धोखा दिया था. लेकिन अब इसका इंतजार है कि नीतीश कुमार को कब भाजपा सबक सिखाती है. उसके बाद नीतीश कुमार से तालमेल की बात होगी. हमारे संवाददाता ने पूछा कि तो फिर अंदरखाने में किस बातचीत का जिक्र रघुवंश प्रसाद सिंह कर रहे थे. रघुवंश बाबू बोले"" अंदर की बात अंदर ही रहने दीजिये, अभी बोलूंगा तो काम गड़बड़ हो जायेगा. समय का इंताजर कीजिये सब सामने आ जायेगा