ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

अफसरशाही की भेंट चढ़ गया पूरा गांव, नदी में बह गई तीन सड़कें, आवागमन पूरी तरह बाधित

अफसरशाही की भेंट चढ़ गया पूरा गांव, नदी में बह गई तीन सड़कें, आवागमन पूरी तरह बाधित

17-Jul-2023 07:20 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: पूर्णिया के तटीय इलाके में आए सैलाब ने एक बार फिर से सरकार के झूठे दावों की पोल खोलकर रख दी है । पूर्णिया में एक बार फिर से  पूरा इलाका अफसरशाही की भेंट चढ़ गया है। जहां 3 सड़कें पानी के तेज बहाव में कटकर बह गई है। ग्रामीण एक छोड़ पर खड़े होकर मुख्यालय का रास्ता निहार रह रहे हैं। 


गांव से संपर्क का पूरा रास्ता बंद हो चुका हैं। करीब 25 से 30,000 की आबादी का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। यह नजारा पूर्णिया के बैसा प्रखंड क्षेत्र का है जहां नदियों में उफान की वजह से सड़कों का अस्तित्व खत्म हो गया।  यह अफसरशाही की भेंट चढ़ गया है। इस इलाके में लगातार कभी पुल टूट रहे हैं, तो कभी अप्रोच गायब हो रहा है और तो और अब सड़कें भी तेज बहाव में बहती जा रही ।


पूर्णिया के बैसा प्रखंड में नदियों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तीन सड़कों को नदी के रौद्र रूप का सामना करना पड़ा। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। बैसा प्रखंड के फुलेश्वरी से हरना तक की सड़कों का यह हाल है। दूसरी सड़क रायबेर से प्रसादपुर तक और तीसरी सड़क बरडीहा से खाता टोली जाने वाली का हाल यह है। कनकई नदी के तेज बहाव के कारण तीनों सड़कें बह गई है । प्रखंड प्रमुख का कहना है कि ये सड़के अफसरशाही की भेंट चढ़ गई है।