BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
02-Feb-2023 02:08 PM
By First Bihar
PATNA: मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का बिहार के अफसरों और बिहारियों को गाली देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमने भी वीडियो के बारे में सुना है जो वायरल हुआ है। मीडिया के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुझे अभी ऑफिस जाने दीजिए देखने दीजिए कि पूरा मामला है क्या? इस संबंध में जो भी उचित कार्रवाई होगी वो करेंगे।
बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी और मद्य निषेध, उत्पाद औऱ निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के एक वायरल वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। इस वायरल वीडियो में के.के. पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गालियां देते हुए उनकी ऐसी तैसी करने की बात कह रहे हैं।
वीडियो किसी मीटिंग का है, जिसमें के.के. पाठक के साथ साथ दूसरे कुछ लोग भी बैठे हुए है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता लेकिन इस वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने के.के. पाठक के खिलाफ केस दर्ज करने का एलान किया है। वही अब विभागीय मंत्री का भी बयान सामने आया है जिसमें सुनील कुमार ने कहा कि इस संबंध में वे कार्रवाई करेंगे।