ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका

असफल हो रहा CM नीतीश का सपना ! सिवान में चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जहरीली शराब पीने की चर्चा

असफल हो रहा CM नीतीश का सपना ! सिवान में चार लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जहरीली शराब पीने की चर्चा

23-Jan-2023 08:25 AM

By First Bihar

SIWAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साफ तौर पर यह कह चुके हैं कि शराब पीना गलत चीजों को न्योता देने के बराबर है। सरकार शराबियों के साथ कभी भी समझौता नहीं कर सकती है। लेकिन इसके बावजूद राज के अंदर धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। अब इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के सिवान जिले से निकलकर सामने आया है जहां जहरीली शराब के सेवन से 4 लोगों की मौत हो गई है।


दरअसल दरअसल सिवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना इलाके की भोपतपुर पंचायत के बाला गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है जिनका उपचार सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि सिवान के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहा जा सकता है कि इन चार लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है या इसकी वजह कुछ और है।


वहीं इस घटना में जिन 4 लोगों की मौत हुई है। उसमें नरेश बिन, जनक बिन, राजेश रावत और धुरेंद्र मांझी का नाम शामिल है। जबकि गंभीर हालत में जिन का इलाज चल रहा है उनमें शंकर मांझी, जितेंद्र मांझी, राजू मांझी, दुर्लभ रावत,  सुरेंद्र रावत और मुन्ना मांझी का नाम शामिल है। नरेश की मौत गांव में ही हो गई थी, जबकि बाकी 3 लोगों की मौत सदर अस्पताल से पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।


इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम अमित कुमार पांडे सदर अस्पताल पहुंचे करीब 1 घंटे तक उनके द्वारा जांच पड़ताल की गई। इसके बाद उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 3 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हुई है जिसकी जांच चल रही है। इसके साथ ही कुल 6 लोगों की तबीयत खराब है जिनका उपचार हो रहा है। 


डीएम ने अभी बताया कि पूरे मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिलाधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मौत का कारण क्या है। जबकि गिरफ्तार किए गए लोगों को लेकर उनका कहना है कि, यह लोग कुछ गलतियां कर रहे थे जिसके चलते इनकी गिरफ्तारी हुई है।


आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी जिले के भगवानपुर थाना इलाके में ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है इसके बाद अब यह घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार इससे पहले की घटना में भी जिला प्रशासन के तरफ से मौत के आंकड़ों को छुपाया गया था और अब एक बार फिर से जिला प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय होगा कि इन लोगों की मौत जहरीली शराब के कारण हुई है या इसके पीछे की वजह कुछ और है। इसके साथ ही साथ अभी इस मामले में मृतक के परिजन भी कुछ कहने से परहेज कर रहे हैं।