तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
18-Mar-2021 11:40 AM
PATNA : बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज दिलचस्प वाकया देखने को मिला. दरअसल विधानसभा में पूछे गए सवाल एक से दूसरे विभाग में घूमते रहे और विधायक जी परेशान दिखे.पहला मामला बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद से जुड़ा था तो दूसरा मामला आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिल का था. इन दोनों ने अलग-अलग विभागों से सवाल किया था लेकिन संबंधित विभागों ने दूसरे विभाग से जुड़ा हुआ सवाल बता कर जवाब नहीं दिया.
बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़ा सवाल किया था जिसके जवाब में विभागीय मंत्री रामप्रीत पासवान ने सदन में जवाब दिया. मंत्री जी की तरफ से आया हुआ जवाब सुनकर बीजेपी विधायक ने कहा कि उनके इसी प्रश्न को पहले लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने पंचायती राज विभाग का बताकर पल्ला झाड़ लिया था और अब फिर वापस लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ही इसका जवाब दे रहा है. बीजेपी विधायक ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बीजेपी विधायक ने सवाल की फेकाफेकी पर दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की मांग रखी.
उधर आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़ा सवाल किया था जिसके जवाब में विभागीय मंत्री डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद में पंचायती राज विभाग को यह सवाल स्थानांतरित बताया. इसके बाद आरजेडी विधायक ने सदन में इस बात की जानकारी दी कि उनके इसी सवाल पर पहले भी नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से यही जवाब दिया जा चुका है कि सवाल पंचायती राज विभाग से जुड़ा है. इस पूरे मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी गंभीर दिखे .सदन में विधायकों की तरफ से पूछे गए सवाल को लेकर ऐसी लापरवाही का मामला शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो.