ब्रेकिंग न्यूज़

पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

एडमिट कार्ड में गड़बड़ी को लेकर मंत्री से मिले STET अभ्यर्थी, अशोक चौधरी ने लगाया आनंद किशोर को फोन, कहा-इनकी समस्या सुनी जाए

13-Sep-2023 04:33 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: STET 2023 के अभ्यर्थी आज जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहां अभ्यर्थियों ने अपनी समस्याएं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के समक्ष रखी। अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि फॉर्म भरने के समय कैमिस्ट्री और फिजिक्स विषय के लिए इन लोगों ने अप्लाई किया था लेकिन एडमिट कार्ड में विषय हिन्दी हो गया है। जबकि ये हिन्दी विषय के अभ्यर्थी नहीं है ये सभी दूसरे विषय के अभ्यर्थी हैं। इन अभ्यर्थियों की संख्या करीब पचास हजार है।


 इनके एडमिट कार्ड में गलत विषय अंकित हो गया है। एडमिट कार्ड में सुधार के लिए ये सभी अभ्यर्थी लगातार बोर्ड का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन इनकी सुनने वाला तक कोई नहीं है। एसटीईटी अभ्यर्थियों ने मंत्री अशोक चौधरी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी और मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पूर्व शिक्षा मंत्री व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने तुरंत बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को फोन लगा दिया। 


मंत्री अशोक चौधरी ने आनंद किशोर से कहा कि इन अभ्यर्थियों की बातों को सुना जाए और इनसे मिलकर समस्याओं का समाधान करें। अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि जिस वक्त ये लोग फॉर्म भर रहे थे तब सर्वर का इशू चल रहा था। अभी एग्जाम चल रहा है तो ऐसे में कैसे इसमें वे लोग शामिल होंगे। अभ्यर्थियों ने इस दौरान मंत्री श्रवण कुमार से भी गुहार लगाई।