Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
05-Apr-2022 03:47 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: एडमिशन के पहले दिन एक मासूम ने स्कूल में कदम रखा और उसकी टीचर ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना पटना सिटी के हाजीगंज स्थित अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल का है। जब बच्चे के शरीर पर चोट के निशान और खून का रिसाव देखा तो परिजन भी हैरान रह गये। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्कूल में पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को पीटना दंडनीय अपराध है लेकिन कुछ लोग आज भी इस कानून को ठेंगा दिखाने का काम करते हैं। ताजा मामला पटना सिटी के हाजीगंज स्थित अरोड़ा इंटरनेशनल स्कूल का है जहां स्कूल के टीचर ने एक मासूम की बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी। यूकेजी में एडमिशन के बाद अयांश प्रताप सिंह आज पहली बार स्कूल में कदम रखा था और पहले दिन ही उसकी पिटाई कर दी गयी। स्कूल के टीचर की इस करतूत से परिजन काफी गुस्से में हैं।
पटना सिटी के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. देवेन्द्र प्रसाद सिंह के पोते अयांश प्रताप सिंह का एडमिशन कुछ दिन पहले ही हाजीगंज स्थित अरोड़ा इन्टरनेशनल स्कूल में हुआ था। एडमिशन के बाद अयांश आज पहली बार स्कूल में पैर रखा था और पहले दिन ही उसकी स्कूल टीचर ने ऐसा पीटा कि पीठ पर चोट के गहरे निशान बना दिये। जिसके कारण खून का भी रिसाव होने लगा। बच्चे की इस हालत को देख परिजन घबरा गये और इसकी सूचना चौक थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूरी घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू की।