Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय
31-Jul-2021 06:27 PM
PATNA : केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं रहे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह की ताजपोशी हो गई और उसके साथ ही आरसीपी सिंह की कुर्सी चली गई. लेकिन कुर्सी जाने के साथ ही आरसीपी सिंह पोस्टर से भी गायब नजर आ रहे हैं.
ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा दिल्ली में हुई. लेकिन जश्न का माहौल पटना स्थित जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में हो गया. ढोल नगाड़े के साथ मिठाई बढ़ने का दौर शुरू हुआ. तो माहौल होली सा हो गया. पार्टी दफ्तर के आसपास नए-नए होल्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. मजे की बात है कि बैनर पोस्टरों में आरसीपी सिंह कहीं नजर नहीं आ रहे.
जेडीयू दफ्तर के मुख्य गेट के ठीक बगल में ललन सिंह को बधाई वाला एक पोस्टर लगा है. जेडीयू कार्यकर्ता मनीष कुमार सिंह की तरफ से यह पोस्टर लगाया गया है. पोस्टर में ललन सिंह को बधाई दी गई है. लिहाजा उनकी तस्वीर है. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी बड़ी तस्वीर है. लेकिन आरसीपी सिंह की तस्वीर पोस्टर में कहीं नजर नहीं आती.

जेडीयू ऑफिस के आसपास लगे इन पोस्टरों में ललन सिंह और नीतीश कुमार की जोड़ी के अलावे उपेंद्र कुशवाहा, वशिष्ठ नारायण सिंह, हरिवंश, अशोक चौधरी, संजय झा और नीरज कुमार की तस्वीरें नजर आ रही हैं. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या वाकई जेडीयू में आरसीपी युग इतनी जल्दी खत्म हो गया. क्या ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का मतलब यह है कि अब संगठन में आरसीपी सिंह का वह कद नहीं रहेगा, जो कभी हुआ करता था.