ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी

Home / news / बिहार चुनाव में सुशांत केस का फायदा नहीं उठा पायी BJP, कांग्रेस का...

बिहार चुनाव में सुशांत केस का फायदा नहीं उठा पायी BJP, कांग्रेस का आरोप.. अब NCB बचा रही है लाज

27-Sep-2020 11:30 AM

PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पिछले दिनों जारी सियासत को लेकर कांग्रेस के आरोप लगाती रही कि भारतीय जनता पार्टी बिहार चुनाव में इस मसले का फायदा उठाना चाहती है. कांग्रेस के नेताओं ने कई बार अलग-अलग मंचों से यह कहा कि सुशांत केस को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा दावा किया है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को चुनावी मुद्दा बनाने में बीजेपी असफल साबित हुई है.

अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि बीजेपी अपने मिशन में कामयाब नहीं हो सकी है और अब जब सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई को कोई सफलता नहीं मिली तो एनसीपी को आगे कर दिया गया है. अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि एनसीपी बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की लाज बचाने का काम कर रही है.

अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एनसीबी किस चीज की जांच कर रही है. अभी तक कितना मादक पदार्थ बरामद किया गया क्या इस मामले में किसी आतंकी का हाथ है वो बस और कम से कम गैर कानूनी गतिविधि यूएपीए तो लगना ही चाहिए. अधीर रंजन चौधरी का यह तंज बताता है कि सुशांत के से लेकर बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन के मसले पर कांग्रेस किस कदर तिलमिलाई हुई है.