ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / 'अधिकारी नहीं, रोबोट चला रहा शिक्षा विभाग : बोले गिरिराज सिंह ...स्कूल बंद,...

'अधिकारी नहीं, रोबोट चला रहा शिक्षा विभाग : बोले गिरिराज सिंह ...स्कूल बंद, फिर भी शिक्षकों को बैठाया जा रहा है

30-May-2024 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : भीषण गर्मी से बिहार में स्कूल जाने वाले छात्र बीमार हो रहे हैं। ऐसे में स्कूलों को बंद करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा को पत्र लिखकर स्कूलों को बंद करने के संबंध में समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जारी किए गए इस निर्देश के आलोक में 30 मई से 8 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इसके बाद भी शिक्षकों को स्कूल आना ही होगा। ऐसे में अब इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर ही है। 


गिरिराज सिंह ने शिक्षकों एवं स्कूलों के मुद्दे पर बिहार शिक्षा विभाग पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) केके पाठक पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा विभाग को इंसान नहीं रोबोट चला रहा है। राज्य में स्कूल बंद रहने पर भी शिक्षकों को काम पर बैठाया जा रहा है। गिरिराज ने कहा कि ऐसा लगता है कि शिक्षा विभाग में कोई व्यक्ति नहीं है, जिसमें संवेदना हो। तुगलकी कानून चलाया जा रहा है। इससे राज्य सरकार की छवि को नुकसान हो रहा है।


गिरिराज सिंह ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए ली जाने वाली दक्षता परीक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अगर परीक्षा लेनी है तो आईएएस अफसरों की ली जाए। 16-17 साल काम कराने के बाद शिक्षकों की परीक्षा क्यों ली जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने पटना में बुधवार को मीडिया से बातचीत में यह बातें कहीं।


उधर, मुख्य सचिव ने निर्देश मिलने के बाद स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए इस निर्देश में कहा गया है कि 30 मई से 8 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इसे बिहार सरकार ने आपदा मानते हुए यह निर्णय लिया है। बिहार के मुख्य सचिव ने सभी डीएम को स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद रखने का निर्देश दिया है।