बिहार में पैदल यात्रा पर निकलेंगे तेज प्रताप यादव, मीडिया से बोले...जयचंदों ने आरजेडी को बर्बाद कर दिया गोपालगंज: कोचिंग के लिए निकले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, फिरौती के लिए कॉल आने से मचा हड़कंप NEET EXAM: NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव: ये गलती हुई तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म, जानिए क्या है नया नियम? आरा में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय का निर्माण तेज, 16.92 एकड़ में बन रहा हाईटेक कैंपस, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं अजित पवार की तेरहवीं के बीच शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के अस्पताल में भर्ती पबजी की लत बनी मौत की वजह, हेडफोन लगाकर गेम खेल रहे युवक की फटी दिमाग की नस वादे से मुकर गये पवन सिंह, गरीब बेटियों की शादी में नहीं पहुंचे पावरस्टार, अंकुश-राजा से किया था यह प्रॉमिस Bihar Haj medical camp: हज यात्रियों के लिए बड़ी राहत: एक ही दिन में होगी मेडिकल जांच और रिपोर्ट, जानिए कब-कहां लगेंगे कैंप BIHAR NEWS : बिहार में प्राइवेट स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या, नेशनल हाईवे जाम कर प्रदर्शन Bihar Vidhan Parishad : 'तो आपका बेटबा भी वोट चोरी से जीता है ...?', विप में अशोक चौधरी और नीरज कुमार ने राबड़ी देवी को दिया करारा जवाब, कहा - जनता ने आपके मुहं पर तमाचा मारा
31-Jan-2023 10:49 AM
By RAMESH SHANKAR
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों के परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और हॉस्पिटल में तोड़फोड़ भी की। इस दौरान अस्पताल के ओटी को भी बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया गया। यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर स्थित एक निजी अस्पताल का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर में मोहनपुर के पास एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाने को लाया गया, जहां अस्पताल कर्मी और मरीज के परिजनों के बीच पैसों को लेकर हल्की बहस शुरू हो गई। जिसके बाद घायल युवक के परिजन गुस्सा हो गए और उनके द्वारा कांच का खिड़की, फर्नीचर समेत अन्य सामानों की तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां भर्ती अन्य मरीजों में भय का माहौल बन गया। इस घटना में अस्पताल को लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि, वहां फायरिंग भी हुई है। लेकि, इसको लेकर पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। फायरिंग की घटना के बाद वहां दहशत का माहौल बन गया। हंगामा कर रहे लोगों का बताना था की अस्पताल प्रबंधन द्वारा ज्यादा पैसा लिया जा रहा है, जबकी अस्पताल प्रबंधन इस बात से इंकार कर रहा है।
इधर, इस घटना की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना की पुलिस बल को देखर हंगामा मचा रहे लोग वहां से फरार हो गए। इस दौरान सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि, देर रात निजी अस्पताल में हंगामा व तोड़फोड़ की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम को मौके पर पहुंच मामले की जांच की है। हंगामा के पीछे पैसा को लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है, वैसे पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
आपको बताते चलें कि, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले अनिल कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होकर उक्त अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे उपचार के लिए पहुंचे थे। जहां प्राइमरी उपचार के बाद मरीज को सीटी स्कैन के लिए बाहर भेजा जा रहा था। इसी दौरान पैसे के लेन-देन को लेकर परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की परिजनों ने हॉस्पिटल पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया। भारी संख्या में जुटे परिजन अस्पताल के ओटी में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान अस्पताल का एक कर्मी भी घायल हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई।