Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल
13-Jun-2022 09:52 AM
DESK : ड्रग्स को लेकर बॉलीवुड कॉन्ट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से जुड़ा है। सिद्धांत कपूर भी फिल्मी स्टार हैं और उन पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। श्रद्धा कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स को लेकर जो शिकंजा कसा है उसमें बॉलीवुड हस्तियां भी रडार में आ गई हैं। सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत पर ड्रग्स लेने का आरोप लगा है।
रविवार की रात बेंगलुरु के एक फाइव स्टार होटल में पुलिस ने छापेमारी की थी। होटल में एक हाई प्रोफाइल ड्रग्स पार्टी हो रही थी। पार्टी में शामिल 35 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए थे जिनमें से 5 की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। सिद्धांत कपूर भी उन 5 लोगों में शामिल हैं जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खबरों के मुताबिक के सिद्धांत समेत उन सभी 5 लोगों को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु पुलिस ने रात के 12 बजे फाइव स्टार होटल में छापेमारी की थी, जहां ड्रग्स पार्टी चल रही थी। उलसूर पुलिस ने रात के 12 बजे जब रेड मारी तो 50 से ज्यादा पुरुष और महिलाएं इस पार्टी में मौजूद थे। इन सभी को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया था। सिद्धांत कपूर के पकड़े जाने को लेकर अब तक उनके परिवार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। सिद्धांत ने अपनी बहन श्रद्धा के साथ भी फिल्म में काम किया है। वह फिल्मों के अलावे वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में सिद्धांत एक फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान इमरान हाशमी के साथ नजर आए थे लेकिन उनकी यह फिल्म नहीं चली थी।