ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / ड्रग्स केस में नाम आने पर हाईकोर्ट पहुंची एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, लगाई गुहार

ड्रग्स केस में नाम आने पर हाईकोर्ट पहुंची एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह, लगाई गुहार

17-Sep-2020 12:25 PM

DESK : बॉलीवुड में इन दिनों ड्रग्स केस को लेकर खलबली मची हुई है. इस मामले को लेकर पूरा बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया  है. वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स मामले में इन दिनों जेल में बंद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी को पूछताछ में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम बताया है.

ड्रग्स मामले में अपना नाम सामने आने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है.इस याचिका में रकुल प्रीत सिंह ने अपने  खि‍लाफ हो रही मीडिया कवरेज को रोकने की मांग की गई है. 

दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में रुकल प्रीत सिंह की तरफ से कहा गया है कि  उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है.  रिया चक्रवर्ती केस में उसका नाम आने के बाद मीडिया ट्रायल चलने लगा है. लिहाजा, हाईकोर्ट से रकुलप्रीत ने गुहार लगाई है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दें कि उनके खिलाफ मीडिया में कवरेज न हो. 

बता दें कि  एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई नामों का खुलासा किया था. खबरें हैं कि रिया ने सारा अली खान, डिजाइनर सिमोन खंबाटा और रकुल प्रीत का नाम है. जिसके बाद मीडिया में खबरें दिखाई जाने लगी थी.