ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / जिस बैंक में पैसा था उस पर लगा बैन, एक्ट्रेस ने पहले गहने...

जिस बैंक में पैसा था उस पर लगा बैन, एक्ट्रेस ने पहले गहने बेचे, अब कर्ज लेकर चला रही घर

09-Oct-2019 06:40 PM

सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो समेत कई सीरियलों में काम कर चुकी एक्ट्रेस नूपुर अलंकार इन दिनों आर्थिक संकट से गुजर रही हैं. इस संकट से उबरने के लिए अपने गहने तक बेच डाला है. अब स्थिति ऐसी हो गई है कि कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है. 

बैंक पर प्रतिबंध लगने के कारण हुआ यह हाल

एक्ट्रेस का अकाउंट पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक में था. इस बैंक पर 24 सितंबर को रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगा दिया है. जिसके कारण यह बैंक 6 माह तक कोई लेन देन नहीं कर सकता है. जिसके कारण एक्ट्रेस पैसा नहीं निकाल पा रही है. इस बैंक पर साढ़े चार करोड़ रुपए गड़बड़ी करने का आरोप है और उसपर केस दर्ज किया गया है. 

किसी से 500 तो किसी से 50 हजार रुपए लिया कर्ज

एक्ट्रेस ने खुद स्वीकार किया है कि बैंक का खाता फ्रीज होने के कारण मेरी स्थिति खराब हो गई. खर्च चलाने के लिए पहले अपना गहना बेचा. कुछ माह तक इससे काम चला, लेकिन फिर परेशानी होने लगी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई लोगों से कर्ज लिया. किसी से 500 रुपए तो किसी से 50 हजार रुपए कर्ज लिया है. एक्ट्रेस को इस बात की चिंता सता रही है कि इन पैसों को वह कैसे वापस करेगी. एक्ट्रेस को सबसे अधिक डर इस बात का लग रहा है कि कही बैंक में रखा उनका पैसा न डूब जाए.