रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
25-Jan-2020 08:47 AM
DESK : टीवी जगत से एक बुरी खबर आ रही है. एक्टर कुशल पंजाबी के बाद अब स्टार प्लस के शो 'दिल तो हैप्पी है जी' की एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह सेजल शर्मा ने सुसाइड कर लिया.
सेजल मूल रूप से राजस्थान के उदियापुर की रहने वाली थी 2017 में मुंबई आईं थी. अभी सेजल मीरा रोड (पूर्व) के शिवार गार्डन परिसर स्थित रॉयल नेस्ट सोसाइटी में अपनी दोस्त के साथ रहती थीं. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है. जिससे पता चला कि सेजल पर्सनल लाइफ में परेशान चल रही थीं और खुदकुशी का कारण पर्सनल प्रॉबलम बताया गाया है. कनकिया पुलिस स्टेशन में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज हुआ है. डिप्रेशन के कारण सुसाइड बताया जा रहा है.

टीवी से पहले सेजल शर्मा विज्ञापन जगत में काम करती थीं. उन्होंने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ टीवी विज्ञापनों में काम किया था. सेजल के सुसाइड पर 'दिल तो हैप्पी है जी' शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने गहरा दुख जताया है. भसीन ने कहा कि 'सेजल बहुत अच्छी लड़की थी. वह हमेशा खुश रहती थी. सेजल की आत्महत्या की खबर सुनकर काफी दुख हुआ है. हम अक्सर साथ में समय बिताते थे. मुझे नहीं लगता की सुसाइड की कोई वजह रही होगी. अगर ऐसा कुछ है तो बहुत ही अफसोस की बात है.'