ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कोरोना को हराया, हॉस्पीटल से फोटो शेयर कर बोलीं- गुडबाय!

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कोरोना को हराया, हॉस्पीटल से फोटो शेयर कर बोलीं- गुडबाय!

13-Apr-2020 12:14 PM

DESK : कोरोना का कहर भारत में भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो गई है, वहीं 9 हजार से अधिक लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं. इसी बीच राहत की खबर ये है कि कई लोग इस वायरस से जंग जीत रहे हैं. 

इसी बीच कोरोना संक्रमण  की शिकार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी जोआ मोरानी भी कोरोना निगेटिव पाई गई हैं. जिसके बाद वे अस्पताल से घर लौट गईं. 

इसकी जानकारी जोआ ने  खुद दी है. जोआ ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में अस्पताल की एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो अस्पताल के वार्ड के बाहर मास्क पहले मुस्कुराते हुए मेडिकल स्टाफ के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं. इस स्टोरी के साथ जोआ ने कैप्शन लिखा है कि 'OMG! अब वक्त है स्पेस से आए मेरे योद्धाओं को गुडबाय कहने का, मैं हमेशा उन्हें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखूंगी. गुडबाय आइसोलेशन आईसीयू. अब Home Sweet Home जाने का वक्त आ गया है'. वहीं तस्वीर में मेडिकल स्टाफ उन्हें बाय करते दिखाई दे रहै हैं. 

वहीं जोया की बहन भी कोरोना को हरा चुकी हैं. बता दें कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी जोया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं. वे पोस्ट कर अपना अनुभव शेयर करते रहती हैं. बीमार होने के बाद भी जोया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की थीं. उन्होंने बताया था कि मैं, मेरी बहन और पापा तीनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मुझे थोड़ा फ्लू का लक्षण था पर मेरे पापा और मेरी बहन को कुछ भी फिल नहीं हुआ था.