ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / बीजेपी का 'मिशन साउथ' तेज, एक्ट्रेस नमिता भाजपा में शामिल

बीजेपी का 'मिशन साउथ' तेज, एक्ट्रेस नमिता भाजपा में शामिल

01-Dec-2019 12:49 PM

NEW DELHI : भारतीय जनता पार्टी अब ‘मिशन साउथ’ पर फोकस कर रही है. बीजेपी लोकसभा चुनाव के बाद तमिलनाडु में फिर से पांव फैलाने में जुटी है. साऊथ में बेहतर प्रदर्शन  को लेकर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को एकदिवसीय दौरे पर तमिलनाडु पहुंचे.बीजेपी लगातार युवायों को खासकर कलाकारों को पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रही है. इसी प्लान के साथ जेपी नड्डा की मौजूदगी में तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नमिता भी भाजपा में शामिल हो गयीं. शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई. 

news image

आपको बता दें कि नमिता तमिल फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री हैं. ‘जगन मोहिनी’, ‘नमिता बिल्ला’ जैसी कई फिल्मों में मुख्य   भूमिका निभा चुकी हैं. नमिता ने साल 2001 में मिस सूरत का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वह साल 2001 मिस इंडिया की रनरअप भी रही थीं। साउथ में नमिता के चाहनेवालों की संख्या भी गजब की है. 

news image

इससे पहले तमिल अभिनेता राधा रवि भाजपा में शामिल हो चुके हैं. बीजेपी ज्वाइन करने से पहले राधा रवि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य रह चुके हैं। मार्च में डीएमके ने राधा रवि को अभिनेत्री नयनतारा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था. डीएमके के अनुसार राधा रवि जिस तरीके से काम कर रहे थे उसमें पार्टी में असहमति थी.

news image