ब्रेकिंग न्यूज़

आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Home / news / एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति पर किया केस, राज कुंद्रा...

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति पर किया केस, राज कुंद्रा पर ये गंभीर आरोप

08-Feb-2020 03:49 PM

MUMBAI : बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडेय ने मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के खिलाफ क्रिमिनल केस किया है. पूनम पांडेय ने  राज कुंद्रा और उनके सहयोगी सौरभ कुशवाह के खिलाफ कोर्ट में क्रिमिनल केस किया है. पुलिस द्वारा शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ FIR लिखने से मना किए जाने के बाद एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करने का फैसला किया है.


दरअसल पूनम पांडे ने आर्म्सप्राइम मीडिया नाम की एक फर्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. पूनम ने यह कॉन्ट्रैक्ट अपने नाम से एक ऐप पाने के लिए साइन किया था, जिसके लिए उन्हें रेवेन्यु में उचित हिस्सा मिलने वाला था. पूनम की मानें तो फर्म में शेयर को लेकर भेदभाव हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट वापस ले लिया. लेकिन इसके तुरंत बाद उनके पास प्राइवेट नंबरों से कई तरह के अनुरोध के कॉल आने लगे. उनके मुताबिक, इन सब से परेशान होकर उन्होंने तीन महोने के लिए देश छोड़ दिया था. लेकिन वापस आने के बाद भी उन्हें यही सब झेलना पड़ रहा है. परेशान होकर उन्होंने अपना नंबर बदल लिया है.


उन्होंने अपने नए नंबर का इस्तेमाल राज कुंद्रा के सहयोगी सौरभ कुशवाह से बातचीत के लिए किया था, जिसके बाद से उनके इस नंबर पर भी कॉल आने का सिलसिला शुरू हो गया है. पूनम की मानें तो वे राज और उनकी टीम के खिलाफ पुलिस से मदद मांगने पहुंची थीं. लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई. उनकी एफआईआर तक दर्ज करने से इनकार कर दिया गया. इसलिए अब वे हाईकोर्ट गईं हैं. 


राज कुंद्रा के पार्टनर सौरभ कुशवाह ने पूनम के आरोपों को झूठ बताया है. सौरभ के मुताबिक, आर्म्सप्राइम मीडिया उनकी फर्म है और जब उन्हें पूनम पांडे के बारे में पता चला तो उन्होंने 2019 में ही खुद ही करार खत्म कर दिया था. बता दें कि पूनम पांडेय 'द जर्नी ऑफ कर्मा' और 'आ गया हीरो'जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.