Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
07-Dec-2020 09:57 AM
DESK : 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर का सोमवार सुबह निधन हो गया है. खबर के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिव्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था.
दिव्या लंबे समय से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी. जिसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली. 34 साल की दिव्या भटनागर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और‘गुलाबो’ जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं. दिव्या भटनागर के दोस्त युवराज रघुवंशी ने एक्ट्रेस के निधन की खबर को कन्फर्म किया है
वहीं दिव्या की दोस्त देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखकर दुख जताया है. उन्होंने लिखा, जब कोई किसी के साथ नहीं होता था तो बस तू होती थी. दिवु तू ही तो मेरी अपनी थी जिसे मैं डांट सकती थी, रूठ सकती थी, दिल की बात कह सकती थी. मुझे पता है कि जिंदगी ने तुझपर बहुत सितम किये हैं. तू बेंइतेहां दर्द में थी. लेकिन अब मुझे पता है कि तू बेहतर जगह पर है, जहां दुख, दर्द, चीटिंग, झूठ जैसा कुछ नहीं है. मैं तुझे मिस करुंगी दिवु. और तू भी जानती है कि तुझे मैं प्यार करती हूं और तेरी फिक्र थी मुझे. बड़ी तू थी पर बच्ची भी तू ही थी. भगवान तेरी आत्मा को शांति दे. जहां भी है तू अभी बस खुश रह. तू बहुत जल्दी चली गयी दोस्त.''