IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
28-Oct-2020 08:43 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ओबरा के एलजेपी उम्मीदवार डॉ. प्रकाश चंद्रा के लिए चुनाव प्रचार करने आई थी, लेकिन जाने के बाद गंभीर आरोप लगाया और उम्मीदवार को गंदा इंसान और ब्लैकमेलर बताया है. अमीषा पटेल ने कहां कि वहां पर ऐसी स्थिति थी कि मेरे साथ रेप भी हो सकता था.
अमीषा का गंभीर आरोप
अमीषा ने कहा कि प्रकाश चंद्रा ने मुझे ब्लैकमेल किया और झूठ बोला और कहां कि पटना से दो घंटा दूर ओबरा हैं, लेकिन वह पटना से बहुत दूर था. मुझे शाम को निकलना था, लेकिन वह जबरन चुनाव कैंपेन कराते रहे. चंद्रा ने कहा कि मेरे लिए प्रचार करते रहिए नहीं तो इस गांव में ही छोड़ देंगे. उस दौरान हजारों लोग थे. जिस गाड़ी से चुनाव प्रचार कर रही थी वहां पर हजारों लोग आगे पीछे थे और गाड़ियों को ठोक रहे थे. चंद्रा वह कह रहे थे कि गाड़ी से उतकर वह भीड़ में जाकर लोगों से वोट मांगे. लेकिन भीड़ कपड़े उछालने के लिए तैयार थी, लेकिन वह प्रकाश चंद्रा मुझे ब्लैकमेल कर रहा था. वह किसी तरह से पटना रात 8 बजे पहुंची और अगले दिन मुंबई निकली.
अमीषा पटेल ने कहा कि इस चुनाव प्रचार के दौरान वह बहुत बुरी तरह से गुजरी है. जिसके कारण मैं ना तो सो पायी और न खाना खा पाई. प्रकाश चंद्रा अगर अकेली मेरी जैसी महिला के साथ इस तरह से कर सकते हैं तो वह चुनाव जीतने के बाद लोगों के साथ कैसा व्यवहार करेंगे. प्रकाश चंद्रा झूठा और ब्लैकमेलर इंसान हैं. इससे लोग सावधान रहे.