ब्रेकिंग न्यूज़

सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश

एक्ट्रेस खुशबू सुंदर का बड़ा खुलासा, बोलीं..8 से 15 साल की उम्र तक पिता ने ही किया यौन शोषण

28-Aug-2024 07:14 PM

By First Bihar

DESK: तमिल एक्ट्रेस व बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने अपनी निजी जिन्दगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गये हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 8 साल की उम्र में उनका यौन शोषण किया गया और यह काम किसी और ने नहीं बल्कि उनके ही सगे पिता ने किया था। 


8 साल से लेकर 15 साल की उम्र तक वो अपने ही पिता के हाथों यौन शोषण का शिकार होती रही। लेकिन एक दिन उसने तंग आकर उनके खिलाफ आवाज उठाई। तमिल फिल्म एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने आगे कहा कि उनके पिता ऐसे व्यक्ति थे जो पत्नी और बच्चों को पीटते थे और इकलौती बेटी का यौन शोषण करते थे। वो यह सोचते थे कि यह उनका अधिकार है। 


खुशबू सुंदर ने बताया कि वो जब 8 साल की थी तभी उसका यौन शोषण शुरू हुआ जो 15 साल की उम्र तक जारी रहा। 15 साल की उम्र में मेरे अंदर पिता के इस घिनौनी हरकत के खिलाफ बोलने का हिम्मत जागा और उसने विरोध किया। तब मैंने अपनी चुप्पी तोड़ी और जब 16 साल की हुई तब पिता ने हमें छोड़ दिया। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री अंदर हो रहे यौन शोषण को लेकर कुछ लोगों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब एक्ट्रेस अपने साथ हुए दुर्व्यहार पर खुलकर बात कर रही हैं। 


बीजेपी नेता व एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी अपने जिन्दगी से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने उन महिलाओं को सलाम किया जो यौन शोषण के खिलाफ सामने आई और लड़ाई लड़ रही हैं। करियर के लिए समझौता करने के लिए महिलाओं को हर फील्ड में मजबूर किया जाता है।