घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
02-Sep-2021 11:38 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है. 40 वर्षीय सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए. अस्पताल ने बाद में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई है.
मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी. साल 2004 में उन्होंने टीवी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. 2008 में वह बाबुल का आंगन छूटे ना नाम के टीवी सीरियल में दिखे थे, लेकिन उनकी असली पहचान बालिका वधू सीरियल से बनी थी जिसने उन्हें घर-घर तक पहुंचा दिया था.
टीवी इंडस्ट्री में सफलता के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड का भी रुख किया. साल 2014 में आई हंपटी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म में वह दिखाई दिए. इसी साल (2021) उनकी ब्रोकन बट ब्यूटीफल नाम की वेब सीरीज आई थी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
इस दुखद खबर के सामने आते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. लोगों को इस खबर पर भरोसा ही नहीं हो रहा है. तमाम अभिनेता और अभिनेत्रियों द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी जा रही है. सिद्धार्थ के फैंस भी ग़मगीन हैं.
आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रहे सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन जीता था, इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था. सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी.