ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / एक्टर रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारियां, दीपिका पादुकोण बनीं मां

एक्टर रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारियां, दीपिका पादुकोण बनीं मां

08-Sep-2024 01:25 PM

By First Bihar

DESK: फिल्म जगत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के घर में किलकारियां गूंज उठी हैं। रणवीर की पत्नी अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण ने नन्ही परी को जन्म दिया है। लीवर पेन के बाद शनिवार की शाम दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


रणवीर सिंह और दीपिका पाडुकोण को पिछले 9 महीने से जिस दिन का इंतजार था वह आज आ गया। दीपिका ने मुंबई के एच. एन. सिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। रणवीर सिंह के अलावा दोनों के परिवार के लोग कल से ही अस्पताल में मौजूद थे। रविवार को उस वक्त उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब डॉक्टरों ने लक्ष्मी के आने की जानकारी दी।


इस साल की शुरुआत में ही दीपिका ने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी कि वह मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद पहली बार दीपिका मां बनीं और बेटी को जन्म दिया है। अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए दोनों ने पहले से ही आज ही का दिन चुना था और ऋषि पंचमी के मौके पर दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है। यह खबर मिलने के बाद उनके फैंस में काफी खुशी देखी जा रही है।