Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई
23-Nov-2023 07:27 PM
By First Bihar
DESK: अभिनेता प्रकाश राज को प्रवर्तन निदेशालय ने 100 करोड़ के पोंजी घोटाला के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। चेन्नई के त्रिची स्थित आभूषण समूह के खिलाफ पोंजी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में उन्हें तलब किया गया है।
PMLA के प्रावधानों के तहत बीते 20 नवम्बर को ईडी ने प्रणव ज्वेलर्स से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी ली जिसके बाद एक्टर प्रकाश राज को समन भेजा गया है। ईडी की छापेमारी में कुछ दस्तावेज मिले और 11.60 किलो स्वर्णाभूषण के अलावे 23.70 लाख रुपये कैश बरामद हुआ।
बता दें कि 58 वर्षीय अभिनेता प्रकाश राज प्रणव ज्वेलर्स के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं। जिन्हें पूछताछ के लिए ईडी ने अपने दफ्तर में बुलाया है। बताया जाता है कि पोंजी स्कीम प्रणव ज्वेलर्स चला रही थी। इस स्कीम में वित्तीय गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद यह जांच के दायरे में आ गयी है।
बताया यह भी जाता है कि आकर्षक रिटर्न का वादा करते हुए प्रणव ज्वेलर्स ने गोल्ड में निवेश योजना के बहाने जनता से 100 करोड़ रुपये जमा कराये। अब इस मामले की जांच ईडी ने शुरू कर दी है। इससे जुड़े लोगों पर भी अब ईडी की नजर है।