आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
18-Feb-2020 12:02 PM
DESK : बॉलीवुड से बड़ी खबर है, बंगाली एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. जिसके बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर छा गई है.
बताया जा रहा है कि तापस पाल अपनी बेटी से मिलने मुंबई गए थे. बेटी से मिलकर लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें जुहू के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. खबर के मुताबिक तापस पाल को पहले से ही दिल की बीमारी थी.

तापस पाल का जन्म पश्चिम बंगाल के चंद्रनगर में हुआ था. उन्होंने 1980 में तरुण मजुमदार की बंगाली फिल्म दादर कीर्ति से डेब्यू किया था. फिल्म में उनके साथ मधु रॉय चौधरी, देबर्शी रॉय और संध्या रॉय थीं. उनकी पहली हिंदी फिल्म का नाम अबोध था. जिसमें उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था. 30 साल के फिल्मी करियर में तापस ने कई दिग्गज फिल्मी सितारों के साथ काम किया इसके साथ ही वे एक्टिव पॉलिटिक्स में भी एक्टिव थे.