ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, साथ रहने वाली मलाइका का क्या हुआ?

एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव, साथ रहने वाली मलाइका का क्या हुआ?

29-Dec-2021 01:59 PM

 DESK : देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बॉलीवुड के अंदर भी कोरोना का संक्रमण देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों की जांच रिपोर्ट पिछले दिनों पॉजिटिव पाई गई है। ताजा खबर यह है कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हो गए हैं।


उनके साथ-साथ अर्जुन की बहन भी करना संक्रमित पाई गई हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर के साथ रहने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अब तक संक्रमित नहीं हैं। मलाइका अरोड़ा खान का सैंपल पहले भी लिया गया था। उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी और अब एक बार फिर उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।


महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। करीना कपूर और रणवीर शौरी के बेटे के बाद अब कपूर फैमिली के ही 4 और सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। अर्जुन कपूर के साथ-साथ उनकी बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बूलानी भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। 


गौरतलब है कि एक्टर अर्जुन कपूर को दोबारा कोरोना हुआ है। इससे पहले भी अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित हुए थे। हाल में ही अर्जुन कपूर क्रिसमस पार्टी में मलाइका और करिश्मा कपूर के साथ दिखे थे। एक्टर रणवीर शौरी के बेटे हारुन भी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसकी जानकारी खुद रणवीर शौरी ने सोशल मीडिया पर दी थी। अभी पिछले दिनों ही करीना कपूर के साथ-साथ दो टीवी कलाकार नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे।