बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
10-Sep-2023 08:36 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव स्वास्थ्य में सुधार को लेकर लगातार एक्शन मोड में नजर आते हैं। तेजस्वी यादव अपने विभाग में किसी तरह की कोई भी कोताही बरतने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि तेजस्वी अब अखबारों की खबर देखकर भी एक्शन लेते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके विभाग के अधिकारियों ने राज्य के अस्पतालों में हुए बदलाव की तस्वीर दिखाते हुए तारीफ़ करने लगे तो अखबारों की कतरन को दिखाते हुए पूछे कि - क्या यही बदलाव है, अगर बदलाव हुआ है तो फिर यह खबर कैसे छप रही है? तेजस्वी ने मुख्य रूप से जमुई सब अस्पताल में एक मरीज को कैथेटर के बदले बोतल लगाने के मामले में जवाब तलब किया।
मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने विभाग के पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज अस्पतालों का आप लोग नियमित और औचक निरीक्षण करें। तेजस्वी ने कहा कि, हम अगर किसी दिन अस्पताल पहुंच गए तो फिर आप लोगों की गनीमत नहीं होगी।
मालूम हो कि, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को राज्य के मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के लिए चलाए गए मिशन परिवर्तन की समीक्षा बैठक कर रहे थे इस बैठक में यह पाया गया कि मिशन परिवर्तन की गति में ठहराव आ गया है इसके बाद तेजस्वी यादव एक्शन में नजर आए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी महीने में दो से तीन बार जाकर मेडिकल कॉलेज का एक्शन करें। ताकि मरीजों का सही ढंग से इलाज हो सके।
इधर तेजस्वी यादव ने डेंगू को लेकर भी समीक्षा की उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल अस्पतालों में 25-25 वार्ड का डेंगू अस्पताल तैयार किया गया है डेंगू मरीजों के लिए सभी प्रकार की दवा है और उचित व्यवस्था कर दी गई है। फिलहाल डेंगू के कारण कहीं कोई मौत नहीं हुई है।