Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
18-Jan-2024 08:34 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक ने संभाली है तबसे यह विभाग काफी एक्टिव मोड में काम करता हुआ नजर आ रहा है। भले ही पाठक छुट्टी पर गए हो लेकिन उनके विभाग का काम पहले ही तरह ही एक्टिव रूप से किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के हड़ताल से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, 12 जनवरी को हड़ताल पर गये राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से ऐसे शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की सूची शिक्षा विभाग ने मांगी है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों से यह जानकारी तीन दिनों के अंदर मांगी गयी है। शिक्षा विभाग ने हड़ताल को बेहद गंभीरता से लिया है। जानकारी के मुताबिक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. रेखा कुमारी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति को इस संदर्भ में चिट्ठी जारी की है।
बताया जा रहा है कि, हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों पर एक्शन की तैयारी की जा रही है। इस मामले में शिक्षा विभाग एक्शन में आ गया है लिहाजा हड़ताल पर रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों की लिस्ट शिक्षा विभाग ने मांगी है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के खिलाफ 12 जनवरी को बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी सामूहिक अवकाश पर थे।
उधर, उच्च शिक्षा निदेशक ने रजिस्ट्रार को एक फार्मेट भेजा है, जिसमें उन्हें जानकारी भेजनी है। इसमें हड़ताल पर गये शिक्षकों के नाम, पदस्थापन स्थल, हड़ताल की अवधि देनी है। तीन दिनों में यह जानकारी निदेशालय ने मांगी है। उच्च शिक्षा निदेशक के इस निर्देश के बाद एक बार फिर शिक्षक-कर्मियों के संघ-संगठन व शिक्षा विभाग आमने-सामने हैं।