ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
25-Dec-2022 07:24 PM
By amit kumar
ROHTAS: एसिड अटैक के 86 दिन बाद एक 11 साल की बच्ची की मौत हो गयी। नाबालिग की मौत की सूचना से इलाके के लोग काफी मर्माहत है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। घटना रोहतास जिले के बिक्रमगंज की है। जहां मामूली विवाद में पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर की खिड़की से नाबालिग बच्ची पर एसिड से अटैक किया था। घटना के करीब तीन महीने बाद आज पीड़िता ने दम तोड़ दिया।
गौरतलब है कि घटना 29 सितंबर 2022 की बतायी जा रही है। जहां मामूली विवाद में पड़ोसी युवक ने रात्रि में घर की खिड़की से ऐसिड फेंक दिया। इस घटना में मां-बेटी झुलस गई थी। इलाज के बाद सभी की स्थिति में सुधार भी हुआ था लेकिन बाद में बच्ची गुड़िया बीमार रहने लगी और घटना के करीब 3 महीने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के साथ-साथ इलाके के लोग भी आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस मामले में बिक्रमगंज पुलिस ने एक आरोपी को सबूत के साथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल वो अभी जेल में है। बताया जाता है कि बिक्रमगंज के शिवपुर गांव में भुलू शाह के घर पर एसिड अटैक किया गया था। जिसमें भुल्लू शाह की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख एनएमसीएच जमुहार रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के 86 दिन बाद पीड़िता की मौत से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया है। बताया जाता है कि अभियुक्त ने षड्यंत्र के तहत बैट्री से एसिड निकाला था और इस घटना को अंजाम दिया था।