आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
21-Nov-2019 09:53 AM
MUMBAI: बॉलीवुड के किंग खान माने जाने वाले सुपरस्टार शाहरूख खान अक्सर सोशल वर्क के लिये जाने जाते हैं. शाहरूख खान नेक कामों को लेकर हमेशा लाइमलाइट में भी रहते हैं. शाहरुख खान एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए एक फाउंडेशन चलाते हैं, जिनमें इन महिलाओं का इलाज करवाया जाता है. इसके साथ ही उन्हें अपना जीवन यापन करने के लिए प्रोत्साहन और ट्रेनिंग भी दी जाती है.

शाहरुख के इसी फाउंडेशन में आई अनुपमा नाम की एक पीड़िता की हाल ही में शादी हुई है, जिससे शाहरूख खान बेहद खुश हैं. किंग खान ने अनुपमा की शादी के फोटोज शेयर करते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं.

शाहरुख खान ने मीर फाउंडेशन के एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'अनुपमा को मेरा प्यार और ढ़ेर सारी शुभकामनाएं. आपकी जिंदगी की ये नई शुरुआत आपके जीवन को रोशनी और खुशियों से भर दे. जगदीप तुम सच में एक आदमी हो. दुआ करता हूं कि आप दोनों साथ में मिलकर अपनी इन खुशियों को दोगुना कर देंगे.'
