Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
29-Dec-2024 01:03 PM
By First Bihar
Acharya Kishore Kunal Passed Away: पूर्व IPS अधिकारी और महावीर मंदिर न्यास के सचिव, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट के संस्थापकों में से एक आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन के बाद बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश स्तब्ध है. 74 साल के आचार्य किशोर कुणाल का रविवार सुबह निधन हो गया है. आज ही सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसके बाद तुरंत महावीर वात्सल्य अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. कुणाल साहब के निधन के बाद पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया है. कद्दावर नेता व पांच दफे के विधायक जिन्हें हिंदू हृदय सम्राट कहा जाता है, अवनीश कुमार सिंह ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर शोक जताया है. पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि हमलोगों ने एक सच्चा समाजसेवी खो दिया है. इनके निधन से बड़ी क्षति हुई है.
बता दें, मौजूदा दौर में लोग आचार्य किशोर कुणाल को पटना के महावीर मंदिर, मंदिर ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे अस्पतालों और अयोध्या के राम मंदिर मंदिर में उनकी भूमिका के लिए जानते हैं. लेकिन किशोर कुणाल IPS की नौकरी के दौरान सबसे पहले चर्चे में आए थे. 1972 बैच के IPS अधिकारी किशोर कुणाल ने पुलिस की नौकरी के दौरान ऐसी कई उपलब्धियां हासिल की, जिससे पूरे देश में उनकी चर्चा होती थी.
हिल गई थी बिहार सरकार
आचार्य किशोर कुणाल गुजरात कैडर के IPS अधिकारी थे. करियर की शुरुआत उन्होंने गुजरात के आनंद में SP पद से की थी. बाद में उन्हें अहमदाबाद का DCP बनाया गया था. लेकिन किशोर कुणाल सबसे ज्यादा चर्चे में तब आए जब वे अपने गृह राज्य बिहार पहुंचे. 1983 में किशोर कुणाल का तबादला बिहार कैडर में कर दिया गया.