ब्रेकिंग न्यूज़

TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद

Home / news / तेजस्वी के विभागों का CM नीतीश ने लिया जायजा, अचानक PMCH पहुंच गए...

तेजस्वी के विभागों का CM नीतीश ने लिया जायजा, अचानक PMCH पहुंच गए मुख्यमंत्री; दिए ये निर्देश

16-Dec-2023 12:34 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के दो विभागों में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। सीएम नीतीश शनिवार को अचानक पीएमसीएच पहुंच गए और वहां चल रहे निर्माण कार्य जा जायजा लिया। मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी भागे भागे पीएमसीएच पहुंचे।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएमसीएच का औचक निरीक्षण किया और यहां करीब आधे घंटे तक रूके। पीएमसीएच में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। पीएमसीएच का निरीक्षण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार अशोक राजपथ पर बन रहे डबल डेकर रोड का जायजा लेने पहुंच गए।


इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया और निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए। बता दें कि ये दोनों विभाग तेजस्वी यादव के पास है। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम के साथ साथ स्वास्थ्य मंत्री और पथ निर्माण मंत्री भी हैं।