पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
07-Nov-2023 02:32 PM
By First Bihar
ARA : बिहार के आरा से एक एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां आरा वीमन्स कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को भारी बवाल किया गया है। यहां मिड टर्म परीक्षा की सूचना समय पर नहीं देने के आरोप में छात्राओं ने प्रिंसिपल और अन्य शिक्षिकाओं की गाड़ियों पर पथराव किया। इससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकि,इस बवाल में अभी तक किसी को चोट पहुंचने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के मुताबिक़, आरा में वीकेएसयू एमएम महिला कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को भारी हंगामा कर दिया। यहां मिड टर्म परीक्षा की जानकारी समय पर नहीं देने का आरोप लगाते हुए सुबह स्नातक कोर्स की छात्राएं काफी नाराज हो गई और उनका गुस्सा फूट पड़ा। कॉलेज गेट के बाहर जमा छात्राओं ने प्रिंसिपल एवं अन्य शिक्षिकाओं को घेर लिया। उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। हालांकिइस बवाल में अभी तक किसी को चोट पहुंचने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि, आरा वीमन्स कॉलेज में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के मिड टर्म टेस्ट की हाल ही में तारीख घोषित की गई। इसमें कहा गया कि स्नातक भी सभी स्टूडेंट के 6 से 9 नवंबर के बीच मिड टर्म परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। छात्राओं का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने रविवार को ही अचानक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया। उन्हें समय से पहले जानकारी तक नहीं दी गई।