बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
05-Apr-2020 01:28 PM
DESK : विश्व में कोरोना का कहर जारी है, भारत भी कोरोना के खिलाफ महाजंग लड़ रहा है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए भारत में भी 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया गया है. इसके बाद भी लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपने दोस्तो के साथ कार में घूमने निकली तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री शर्मिला मांद्रे का एक्सिडेंट हो गया. जिसके बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
बताया जाता है कि एक्ट्रेस और उनके दोस्त लोकेश वसंत अपनी जगुआर कार से घूमने के लिए निकले थे. लेकिन रास्ते में हाई ग्राउंड्स थाना के अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज के पास उनकी गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया, जिसमें दोनों को चोटें आई है. किसी ने एक्सिडेंट की सूचना पुलिस को दी और दोनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्ट्रेस और उनके दोस्त के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आईपीसी की धारा और नेशनल डिजास्टर मेनेजमेंट एक्ट (एनडीएमए) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस जांच कर रही है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करके वे घर से कैसे निकले. उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.