ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / एसी-डीसी बिल जमा नहीं होने का मामला विधानसभा में उठा, डिप्टी सीएम तार...

एसी-डीसी बिल जमा नहीं होने का मामला विधानसभा में उठा, डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद बोले.. प्रक्रिया जारी है

22-Feb-2021 11:25 AM

PATNA : बिहार विधान सभा में आज एसी-डीसी के बकाया बिल जमा नहीं होने का मामला प्रश्नोत्तर काल के दौरान उठा. विधान सभा में आरजेडी विधायक ललित यादव ने इस संबंध में सरकार से जवाब मांगा था. सरकार की तरफ से यह कहा गया कि एसी-डीसी बिल को लेकर सरकार लगातार मॉनीटरिंग कर रही है.

विधानसभा में ललित यादव ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से पूछा कि 18 महीने गुजर जाने के बावजूद अब तक  कई विभागों से जुड़े बिल जमा नहीं हो पाए हैं. ऐसे में क्या यह माना जाए कि सरकार के पास एसी-डीसी बिल को लेकर कोई हिसाब-किताब नहीं है. 

जवाब में सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम तक वित्त मंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि एसी डीसी बिल जमा कराए जाने को लेकर सरकार नियमित तरीके से मॉनिटरिंग करती है और बकाया बिल जल्द ही जमा करा लिया जाएगा इस संबंध में प्रक्रिया जारी है.